नीमच में 5.50 लाख की एमडी पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने बाइक और मादक पदार्थ बरामद जब्त की; तीन आरोप फरार, तलाश जारी

नीमच जिले की कैंट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 55.10 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5.50 लाख रुपए है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि सप्लाई चेन से जुड़े तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त एसपी अंकित जायसवाल के नेतृत्व और थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से भरभड़िया फंटा के पास सूचना मिली। कैंट पुलिस के सउनि अखिलेश घोंगडे और उनकी टीम ने नीमच सिटी निवासी मुबीन पिता अब्दुल रशीद मंसूरी को टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक के साथ रोका। तलाशी में उसके पास से 55.10 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक सहित कुल 6 लाख रुपए का सामान जब्त किया। आरोपी मुबीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में खुलासा, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार पूछताछ में मुबीन ने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ मनासा के जोर सिंह बंजारा से खरीदा था और इसे नीमच में साहिल पठान, राजा उर्फ जुनेद और सलमान उर्फ छोटू को बेचने वाला था। पुलिस ने अंबेडकर कॉलोनी निवासी साहिल पठान को भी गिरफ्तार किया। साहिल ने शहर में ड्रग्स बेचने की बात कबूल की। फरार आरोपियों की तलाश जारी अब पुलिस की टीमें सप्लायर जोर सिंह और फरार आरोपी राजा व सलमान की तलाश कर रही हैं। इस पूरी कार्रवाई में कैंट पुलिस के साथ सायबर सेल और जिला विशेष शाखा की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *