नीरजा सहाय डीएवी में स्पेस ऑन व्हील्स में अंतरिक्ष के बारे में जाना

नीरजा सहाय डीएवी, कांके में दो दिवसीय इसरो का स्पेस ऑन व्हील कार्यक्रम हुआ। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ नामक कार्यक्रम शुरू किया है। वाहन के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां सीधे स्कूलों व दूर-दराज के क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं। मोबाइल प्रदर्शनी में उपग्रह, रॉकेट, ग्रहों की संरचना चंद्रयान व मंगलयान जैसे इसरो के प्रमुख अभियानों के मॉडल प्रदर्शित हुए। कार्यक्रम में 7 स्कूल के 1500 बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्या किरण यादव ने इस अभियान को खूब सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *