नीरज चोपड़ा-हिमानी के ग्रैंड रिसेप्शन के 17 PHOTOS:हरियाणा CM ​​​​​​​सहित कई हस्तियां पहुंचीं, एंकर ने पूछे खट्‌टे-मीठे सवाल

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर की शादी के बाद गुरुवार को करनाल के द ईडन होटल में दो ग्रैंड इवेंट हुए। पहला आयोजन दोपहर को शुरू को हुआ, जिसमें नीरज चोपड़ा ने काले रंग का कोट-पैंट और उनकी पत्नी हिमानी मोर ने लाल रंग का लांचा पहनकर एक-दूसरे के हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली। शाम को नीरज चोपड़ा अपने रिसेप्शन में क्रीम कलर की शेरवानी और हिमानी मोर हरे रंग के लांचा में स्टेज पर नजर आए। इस दौरान नीरज-हिमानी की वेडिंग शूट भी दिखाई गई। स्टेज पर खड़े नीरज-हिमानी एक-दूसरे का हाथ पकड़ एक-दूसरे में खोए नजर आए। दोनों आपस में शादी के पलों के बारे में भी बात करते दिखे। इस नाइट रिसेप्शन पार्टी में हरियाणा की राजनीति, प्रशासन, कलाकार और खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा और उनकी पत्नी को एक बुके और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर आशीर्वाद दिया। सीएम भगवा पगड़ी पहनकर पहुंचे। रिसेप्शन के वक्त नीरज-हिमानी की एंट्री के 2 PHOTOS अब 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में रिसेप्शन पार्टी
अब 27 दिसंबर को दिल्ली के लीला होटल में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, जो खासतौर पर वीआईपी और अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए होगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता भेजा गया है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नीरज खुद संभाल रहे हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई बड़े नेता और नामचीन हस्तियों को भी आमंत्रण दिया गया है। सेलिब्रेटी कलाकार ने तैयार किया खास पोर्ट्रेट, 3 PHOTOS पोर्ट्रेट पर ‘लव इज इन एयर’ लिखा हुआ था
रिसेप्शन में मुंबई से खासतौर पर पहुंचे इंडिया गॉट टैलेंट के प्रतिभागी रहे RC पुरोहित ने नीरज और हिमानी का एक खास पोर्ट्रेट तैयार किया, जिस पर ‘लव इज इन एयर’ लिखा हुआ था। इन्हीं शब्दों के साथ नीरज और हिमानी की तस्वीर उकेरी गई। जैसे ही यह पोर्ट्रेट मंच पर दिखाया गया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। एंकर ने पूछे सवाल, नीरज ने मुस्कुरा कर दिए जवाब, हिमानी कम ही बोलीं रिसेप्शन में भाग लेने पहुंचे मेहमान नीरज और हिमानी को ऑटोग्राफ भी लेते दिखे। इस दौरान मेहमानों में नव दंपती के साथ फोटो खिंचवाने की भी होड़ रही। खास बात ये रही कि दोनों ने किसी को निराश नहीं किया। इसी दौरान एक बच्चे ने घुटनों के बल बैठकर नीरज चोपड़ा को गुलाब का फूल दिया, जिसे देखकर माहौल भावुक और यादगार बन गया। रिसेप्शन में लगा हरियाणा की दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा, देखिए PHOTOS ——————– ये खबर भी पढ़ें नीरज चोपड़ा के ग्रैंड रिसेप्शन का VIDEO: पत्नी हिमानी का हाथ थामकर करनाल के होटल पहुंचे; गेस्ट-रिश्तेदारों में मची PHOTO खिंचवाने की होड़ ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा की शादी के बाद आज गुरुवार को रिसेप्शन रखा गया है। कार्यक्रम करनाल शहर के द ईडन जन्नत हॉल में आयोजित है। दोपहर तक मेहमान होटल पहुंच गए। इसके बाद नीरज और उनकी पत्नी हिमानी ने हाथ में हाथ डालकर एंट्री ली। (पूरी खबर पढ़ें )

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *