जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को याद किया

टेमरी| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर ग्राम पंचायत टेमरी में जनप्रतिनिधियों ने अटल चौक की सफाई की। उनकी प्रतिमा पर पूजा कर, पुष्प अर्पित करते हुए, श्रद्धांजलि दी। सरपंच शिव मूर्ति कोसले ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में योगदान एवं विकास के बारे में भी बताया। सुशासन को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पंचगण मुकेश साहू, दिलीप आडिल, पुनम देंवागन, सुरेश देंवागन, मुकेश साहू, दिलीप घृतलहरे सहित ग्रामीण शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *