बरड़िया| बरड़िया एवं आसपास के गांवों के किसान नील गायों से लगातार परेशान हैं। खेतों में लगी खड़ी फसल पर नील गायों का झुंड रात के समय निकल आता है और नुकसान करता है। किसानों ने अपने खेतों की सुरक्षा के लिए चारों ओर कांटेदार तार और जाली लगाई है, लेकिन नील गायें इसे तोड़कर खेत में घुस जाती हैं। किसान बताते हैं कि फसल बचाने के लिए उन्हें सर्द रातों में भी खेत पर चौकीदारी करनी पड़ रही है। फसल की सुरक्षा के लिए यह अनिवार्य हो गया है, क्योंकि नील गायों के कारण कृषि उत्पादन पर प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ रहा है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन या वन विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द निकाले, ताकि उनकी मेहनत और फसल सुरक्षित रह सके।


