14 फरवरी को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट मेपिंग नहीं होने पर मांगे जा रहे हैं दस्तावेज

भास्कर संवाददाता | टोंक जिले के विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी को किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। उनको नोटिस जारी किए गए तथा आवश्यक दस्तावेज जमा कराने की अपील की जा रही है। वर्तमान में जिले में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रथम पर्यवेक्षण आयोग द्वारा नियुक्त रोल पर्यवेक्षक एवं संभागीय आयुक्त, अजमेर शक्ति सिंह राठौड़ ने बुधवार को निरीक्षण किया। रोल पर्यवेक्षक ने कलेक्टर कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिले के निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। जिले के विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसंबर 2025 को किया गया था, जिसमें कुल 10,61,950 मतदाता सम्मिलित किए गए हैं। जिले में 13,156 ऐसे मतदाता जिनकी गत गहन पुनरीक्षण वर्ष 2002 की मतदाता सूची से स्वयं की मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें नोटिस जारी कर वांछित दस्तावेज प्रस्तुत कर सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है, जिनकी सुनवाई की जाकर नोटिस का निस्तारण 7 फरवरी 2026 तक किया जाना है। संभागीय आयुक्त ने ऐसे मतदाताओं से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज नोटिस जारी करने वाले अधिकारी के समक्ष निर्धारित तिथि तक जमा करवाएं, ताकि अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में उनका नाम सम्मिलित किया जा सके। मतदाता सूची के संबंध में 15 जनवरी 2026 तक दावे-आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा। टोंक विस में 28 हजार नाम हुए बाहर मतदाता सूची के 16 दिसंबर 2025 को जारी प्रारुप के अनुसार टोंक विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 28 हजार 413 नाम सूची से बाहर हुए थे। इसमें 11 हजार 507 पुरुष, 16 हजार 905 महिलाएं शामिल रहे। इसी प्रकार सबसे कम मालपुरा विधानसभा में नाम बाहर हुए। मालपुरा में 7 हजार 321 महिला, 11 हजार 137 पुरुषों के नाम बाहर हुए हैं। मालपुरा में 3 हजार 552, निवाई में 4467, टोंक में 6400, देवली-उनियारा में 4591 नाम मृत्यु के कारण कटे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *