नुक्कड़-नाटक से लोगों को साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक:राजगढ़ में एसबीआई व पुलिस ने चलाया साइबर सुरक्षा अभियान

राजगढ़ में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों पर रोकथाम और सतर्कता बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक गुना, नारायण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला, साइबर सेल अधिकारी सुमित दोहरे और रश्मि शर्मा ने कार्यक्रम में सक्रिय भाग लिया। चलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ साइबर जागरूकता चलित वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह वाहन राजगढ़ के प्रमुख स्थलों-राजमहल, परायण चौक, खिलचीपुर नाका, पुरा और नवीन बस स्टैंड पर जाकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा और सतर्कता के उपायों की जानकारी दे रहे हैं। साइबर सुरक्षा के उपाय बताए गए चालित वाहन में वीडियो क्लिप के माध्यम से नागरिकों को एटीएम पिन, बैंक खाता विवरण, ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारियां किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। साथ ही, साइबर फ्रॉड, डिजिटल धोखाधड़ी और उनसे बचने के तरीकों पर चर्चा की गई। नुक्कड़ नाटक और सिक्का वितरण साइबर सुरक्षा पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को मनोरंजक तरीके से सतर्कता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, एसबीआई ने चलित सिक्का वितरण कार्यक्रम भी चलाया, जिससे नागरिकों को छोटे नोट और सिक्के प्राप्त करने में सहायता मिली। 1930 पर कॉल करने की अपील कार्यक्रम के अंत में एसबीआई मुख्य प्रबंधक राजेंद्र सिंह केलवा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आम जनता से अपील की गई कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। सतर्कता और जागरूकता का संदेश एसबीआई और राजगढ़ साइबर सेल ने नागरिकों को सतर्क रहने, समझदारी से कदम उठाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने का आग्रह किया। यह कार्यक्रम साइबर अपराधों से निपटने और डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाने का एक सफल प्रयास रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *