भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर में जिन 6 एक्साइज ग्रुपों को ई-ऑक्शन में किसी शराब कारोबारी न नहीं खरीदा था, वीरवार को उनमें से पांच शराब ग्रुपों को अवंटित करने में एक्साइज विभाग ने सफलता हासिल की है। अब जालंधर के कुल 21 शराब ग्रुपों में 20 सेल आउट हो चुके हैं। बचे 1 एक्साइज ग्रुप (नूरमहल) के लिए दोबारा टेंडर होगा। इन पांच शराब ग्रुपों में तीन पुराने बड़े शराब कारोबारियों सहित दो नए कारोबारियों ने ई-ऑक्शन में हिस्सा लिया था। 17 मार्च को पंजाबभर में टेंडर ओपन हुए थे। इसमें जालंधर के 15 शराब ग्रुप बिके थे जबकि 6 पर किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, जिसके लिए दोबारा टेंडर प्रक्रिया करनी पड़ी। गौर है कि साल 2025-26 के लिए पंजाब सरकार ने पिछले दिनों नई एक्साइज पॉलिसी जारी की थी, जिसमें शराब ग्रुपों को बड़ा करने के लिए कहा गया था। 21 शराब ग्रुपों में अब 20 शराब ग्रुप ई-ऑक्शन के माध्यम से आवंटित हो चुके हैं। इनमें जालंधर वेस्ट का एरिया है, जिस पर इस बार शराब कारोबारियों की एकजुटता दिखाई दे रही है। इनमें एपीआर स्टार और उनके अन्य सहयोगी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा रेरू शराब ग्रुप में सबसे ज्यादा 4 लोगों की तरफ से बिड किया गया है और बाकी ग्रुपों के मुकाबले रिजर्व्ड प्राइज से सबसे ज्यादा महंगा बिका है। इसके अलावा आदमपुर, सोढल, परागपुर, पीपीआर, शाहकोट में 2-2 कारोबारियों ने बिड लगाई थी जबकि बाकियों पर 1-1 थे। पंजाब सरकार की तरफ से शराब ग्रुपों को बड़ा करने के साथ ही प्राइज में बढ़ोतरी का फैसला किया गया था, जिसके बाद से छोटे कारोबारी इससे दूर हो चुके हैं और अब वह बड़े कारोबारियों के साथ मिलकर ही काम कर रहे हैं। जालंधर सहित अन्य जिलों की बात करें तो सिर्फ बड़े कारोबारी ही अब ग्रुपों के ई-ऑक्शन में हिस्सा ले रहे हैं। जालंधर सहित पंजाब में जो शराब ग्रुप नहीं बिके हैं, उनपर दोबारा टेंडर किया गया है, जिसे लेकर एक्साइज विभाग के अधिकारी लगातार शराब कारोबारियों से ई-ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। शराब ग्रुप ठेके रिजर्व्ड प्राइज रामामंडी 23 42.41 बीएमसी चौक 16 37.28 फिल्लौर 33 40.79 मॉडल टाउन 19 40.73 वडाला चौक 23 37.45


