नूरमहल में सूद जठेरे से 20,000 रुपये की चोरी:दोहरे ताले तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाल रही

जालंधर के नूरमहल में स्थानीय नकोदर रोड पर राम मंदिर के पास स्थित ऐतिहासिक सूद जठेरे में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ चोरों ने जठेरे के ताले तोड़कर गल्ले में रखी लगभग ₹20,000 की नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जठेरे के मैनेजर अंकुश सूद ने बताया कि 29 और 30 जुलाई की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने सबसे पहले बाहरी मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद चोरों ने अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया और वहां रखी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चुराकर रफूचक्कर हो गए। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना का पता चलते ही इसकी सूचना तुरंत नूरमहल पुलिस स्टेशन को दी गई। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुभाष चंद्र अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ASI सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की पहचान के लिए जठेरे के अंदर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सुराग जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *