नृत्य महोत्सव में इनोसेंट हार्ट्स ने जीता कांस्य पदक

जालंधर| इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के छात्र एकमजोत सिंह और नूरपुर के शिक्षक कमलदीप सिंह ने मलेशिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव ट्रांस-कल्चरल एथनिक रिदम्स ऑफ़ मलेशिया (एशिया स्तर) में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया और संस्थान का नाम रोशन किया। इस प्रतिष्ठित आयोजन में इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने कांस्य पदक जीता। यह पदक प्रशिक्षक और छात्र की मेहनत का नतीजा है। यह सफलता भांगड़ा जैसी समृद्ध भारतीय नृत्य परंपराओं को संरक्षित करने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके अतिरिक्त, कमलदीप सिंह को निष्पक्ष और न्यायसंगत निर्णय के लिए निर्णायक मंडल का सदस्य बनने का अवसर मिला। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने कमलदीप सिंह और एकमजोत सिंह को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *