जालंधर| शहीद अजीत सिंह नौजवान सोसाइटी द्वारा डॉ. राज जगपाल कनाडा के योगदान से बेगोवाल के गांव मंड कूका के लोगों को जरूरत का सामान वितरित किया। सोसाइटी प्रधान दीपक महेंद्रू ने कहा हमारी सोसाइटी समाज की सेवा के लिए हमेशा हाजिर है। आने वाले दिनों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। यहां डॉ. ऋषभ, आर्यन, प्रियंका महेंद्रू, मेहताब सिंह सरपंच और अन्य लोग मौजूद थे।


