नृत्य संगीत के साथ मनाया गया नववर्ष मिलन

प्रतापपुर | प्रतापपुर में नववर्ष 2026 के अवसर पर व्यापारी संघ ने व्यापारी मिलन समारोह का आयोजन किया। होटल राजघराना में आयोजित इस भव्य आयोजन में व्यापारी समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह की अगुवाई संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की। नववर्ष के स्वागत में केक काटकर व्यापारियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बिलासपुर से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मनमोहक नृत्य, मधुर संगीत और आकर्षक मंच सज्जा ने समारोह को भव्य रूप दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, हरिशंकर गर्ग, मानती योगेंद्र सिंह, गुलाब मोहन तिवारी, आनंद शुक्ला, नवीन सोनू जायसवाल, हरी गुप्ता, प्रतिमा सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, मोहन पांडेय, अंकुर जायसवाल, कृष्ण मुरारी शुक्ला, चंद्रिका कुशवाहा, दीपक मित्तल, प्रफुल्ल गुप्ता, पप्पल जायसवाल, पप्पू हाशमी, अशोक गुप्ता, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *