नेक्सा एवरग्रीन कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी:डबल प्रॉफिट का झांसा देकर 22.50 लाख ठगे, फिर बंद हो गई कंपनी

नेक्सा एवरग्रीन कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर लाखों रुपए की ठगी के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। आरोप है कि कंपनी संचालकों ने कंपनी में इन्वेस्ट कर डबल प्रॉफिट का झांसा दिया और बाद में कंपनी बंद हो गई। पहला मामला फतेहपुर शेखावाटी थाना क्षेत्र का है। एसीजेएम कोर्ट, फतेहपुर शेखावाटी (सीकर) में दी शिकायत में इस्लाम खान (35) निवासी रामगढ़ शेखावाटी ने बताया- आरोपी गौरी शंकर (48) निवासी सीकर नेक्सा एवरग्रीन कंपनी अहमदाबाद (गुजरात) में काम करता है। शिकायतकर्ता की आरोपी से जान पहचान है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कहा- धोलेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से स्मार्ट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पैसे इन्वेस्ट करने पर 14 महीने में डबल रिटर्न मिलता है। इसके बाद वह आरोपी के झांसे में आ गया। शिकायतकर्ता ने 18 लाख रुपए का लोन लेकर रुपए गौरीशंकर को दे दिए। इसके कुछ दिनों बाद कंपनी बंद हो गई और आरोपी पैसे लेकर भाग गए। आरोपियों ने इस्लाम खान के पैसे लौटाने से मना कर दिया। कोर्ट के आदेश पर फिलहाल फतेहपुर शेखावाटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं सीकर के उद्योग नगर थाना में भी नेक्सा एवरग्रीन कंपनी की ओर से ठगी करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी रिपोर्ट में राजेश कुमार (28) निवासी (सीकर) ने बताया- आरोपी रणवीर बिजारणियां व सुभाष बिजारणियां ने उसके साथ मीटिंग की और नेक्सा एवरग्रीन कंपनी में इन्वेस्ट करने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता ने 10 लाख रुपए रुपए आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में कंपनी ने 5 लाख रुपए रिटर्न कर दिए। बाद में कंपनी बंद हो गई और 5 लाख रुपए डूब गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *