नेतरहाट के मुखिया दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

भास्कर न्यूज | महुआडांड़ नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम विष्णु नगेसिया को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। यह सम्मान उन्हें झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदान किया गया है। मुखिया रामबिशुन नगेसिया के चयन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। उनकी यह उपलब्धि न केवल नेतरहाट बल्कि पूरे लातेहार जिले के लिए गौरव का विषय है। मुखिया नगेसिया के रूप में जिला का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर होगा, जो उनके उत्कृष्ट कार्य और पंचायत के विकास की ओर इशारा करता है। मुखिया राम विष्णु नगेसिया ने इस उपलब्धि के लिए पंचायती राज विभाग और जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार पल होगा। लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मुखिया नगेसिया को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। मुखिया नगेसिया का चयन इस बात का प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *