कैबिनेट ने नेतरहाट विद्यालय समिति नियमावली-2010 काे किया निरस्त, नई नियमावली में दो निकाय कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में नेतरहाट विद्यालय समिति नियमावली- 2010 को निरस्त कर दिया गया। नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन नियमावली बनी। मुख्यमंत्री इसके शीर्ष निकाय के अध्यक्ष होंगे, जबकि 12 अन्य लोग इसके सदस्य होंगे। कैबिनेट की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत प्रस्तावों की जानकारी देते हुए कहा कि नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रबंधन और संचालन के लिए नेतरहाट विद्यालय समिति नियमावली-2010 का निरस्त करते हुए नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन नियमावली -2026 के गठन की स्वीकृति दी गई। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्चा की रूपरेखा के अनुरूप शिक्षकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय को सशक्त करने के दृष्टिकोण से नेतरहाट विद्यालय के लिए नई नियमावली के गठन का निर्णय लिया गया है। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 12 सदस्यों सहित शीर्ष निकाय, विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में 15 सदस्यों सहित सामान्य निकाय का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय के पूर्व छात्रों से चयनित सभापति की अध्यक्षता में 12 सदस्यों सहित कार्यकारिणी समिति तथा प्राचार्य नेतरहाट आवासीय विद्यालय की अध्यक्षता में 12 सदस्यों सहित विद्यालय प्रबंधन समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट के अन्य फैसले … रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति


