नेताजी पर व्याख्यानमाला : छात्रों ने इतिहास को सिर्फ पढ़ा नहीं, समझा

भास्कर संवाददाता | जैथारी प्रतापगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की व्याख्यानमाला हुई। इसमें छात्रों ने इतिहास को सिर्फ पढ़ा नहीं, गहराई से समझा। कार्यक्रम विधा भारती पूर्व छात्र परिषद मध्य भारत प्रांत के तत्वावधान में हुआ। सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र और वक्ता राहुल राय ने नेताजी के जीवन, विचार और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को सरल भाषा में समझाया। राहुल राय ने कहा, राष्ट्र निर्माण का मतलब विदेशी मॉडल की नकल नहीं है। भारत को भारत बनाना है। इसमें विविधता में एकता, सर्व पंथ समादर और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे मूल्य अपनाने होंगे। इस व्याख्यान ने छात्रों को जानकारी देने के साथ सोचने और अपने कर्तव्यों को समझने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *