नेपानगर में ‘खेलो नेपानगर’ स्पर्धा शुरू:पहले दिन रेस, लान्ग जंप, दूसरे दिन वालीबाल, टेनिस, बैडमिंटन स्पर्धा हुई

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में ‘खेलो नेपानगर’ स्पर्धा का आयोजन 27 से 30 दिसंबर तक नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर किया जा रहा है। इसका आयोजन कर्म, जन्म भूमि ट्रस्ट और नेपा मिल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 दिसंबर को नेपा मिल के निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कार्य, वाणिज्य सुरेंद्र मेहता और वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक, प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार भी उपस्थित थे। हृदयेश उपाध्याय द्वारा नई पीढ़ी में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नगर के सभी विद्यालयों के लिए यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान पीके बैथालु, कुलदीप श्रीवास्तव (नेशनल प्लेयर), शेख हामिद, रविन्द्र गाढ़े, सुनील न्यूटन, गजानन यादव, आशुतोष मिश्रा, भूषण कन्हर, अमित चौधरी, सादिक मोहम्मद, हेमंत ठाकुर, विक्रम साईवाल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षक और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कुल 7 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने इसमें भाग लिया। स्पर्धा के पहले दिन, 27 दिसंबर को 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, शॉटपुट और लॉन्ग जंप के प्रारंभिक राउंड हुए। दूसरे दिन, 28 दिसंबर को वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मैच खेले गए। कार्यक्रम का संचालन गजानन यादव ने किया। कर्म, जन्म भूमि ट्रस्ट के संचालक विवेक वर्मा और संस्था के संस्थापक हृदयेश दीक्षित भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर नेपा मिल के निदेशक वित्त प्रदीप कुमार नाइक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिससे बच्चे स्वस्थ रहते हैं और भविष्य में अच्छे नागरिक बनते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *