नेपानगर में मेंटेनेंस के चलते बिजली कटौती:10 से 2 तक 4 घंटे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

बुरहानपुर। नेपानगर में शनिवार, 29 नवंबर 2025 को बिजली आपूर्ति चार घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी। यह विद्युत कटौती 33/11 केवी न्यू सबस्टेशन से निकलने वाले 11 केवी चांदनी घरेलू फीडर के निर्माण कार्य के कारण होगी। इस दौरान 33/11 केवी उपकेंद्र मातापुर से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इन क्षेत्रों में आपूर्ती ठप रहेगी इससे मातापुर क्षेत्र, गिट्टी खदान, पांधार एरिया, बस स्टैंड, हिल टॉप, सी टाइप एरिया, व्यापारी कॉलोनी, मातापुर मार्केट, कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, राजीव नगर, राहुल नगर, न्यू कॉलोनी, मसक ब्रिज, डी1 एरिया, हिंदी स्कूल के पीछे और चांदनी क्षेत्र प्रभावित होंगे। घरेलू और सिंचाई दोनों तरह की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक यंत्री, नेपानगर वितरण केंद्र के अनुसार, कार्य की आवश्यकतानुसार विद्युत कटौती का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *