नेमरा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मुख्यालय ने नेमरा में तीन दिनों 14 से 16 अगस्त तक नौ अतिरिक्त आईपीएस अधिकारियों व 12 अगस्त से 17 अगस्त तक के लिए 40 अतिरिक्त डीएसपी की तैनाती कर दी है। इससे संबंधित आदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है। नौ आईपीएस में डीआईजी रेल प्रियदर्शी आलोक, कमांडेंट जैप-7 हजारीबाग किशोर कौशल, संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग अंजनी कुमार झा, एसपी विशेष शाखा हृदीप पी. जनार्दन, एसपी जेएपीटीसी पद्मा आशुतोष शेखर, एसपी पुलिस मुख्यालय डॉ. एहतेशाम वकारिब, कमांडेंट जैप-10 होटवार सौरभ, एसपी आइटीएस अजय कुमार सिन्हा व एसपी पुलिस मुख्यालय मनोज स्वर्गियारी शामिल हैं। इन्हें ससमय उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के आईजी क्रांति कुमार गडिदेशी को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। रांची| श्राद्ध कर्म के आज सातवें दिन स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आज नेमरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके पैतृक आवास पर लोगों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। इन डीएसपी की हुई है तैनाती : नेमरा में जिन डीएसपी की तैनाती हुई है, उनमें विकास चंद्र श्रीवास्तव, संदीप कुमार गुप्ता, मनीष चंद्र लाल , प्राण रंजन कुमार, पतरस बरवा, मुकेश कुमार महतो, विजय रंजन कुमार, अजय कुमार केशरी, कुमार विनोद, प्रदीप कुमार-2, पूजा कुमारी-1, राजीव रंजन , राजेश यादव, वसीम रजा, सुनील कुमार सिंह, अर्चना स्मृति खलखो, प्रदीप कुमार-3, अकरम रजा, सन्नी वर्धन, रोहित कुमार साव, दिवाकर कुमार, प्रदीप कुमार साव, चिरंजीव मंडल, कुमार गौरव, अनुभव भारद्वाज, प्रशांत कुमार-1, पूजा कुमारी-2, अजय आर्यन, कैलाश प्रसाद महतो, नीलम कुजूर, रामप्रवेश कुमार, रविकांत साव, शिवशंकर मरांडी, रूपक कुमार सिंह, अमेंद्र कुमार, प्रशांत कुमार-2, अमित रविदास, रामाकांत रजक, ताराश सोरेन और चंद्रशेखर शामिल हैं। चंद्रशेखर आजाद ने शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन अर्पित किया यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिजनों से मिल कर गहरी संवेदना प्रकट की।


