नेमरा में श्राद्ध-कर्म के बीच सरकारी कामकाज भी निपटा रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा में पुत्र धर्म के साथ राजधर्म भी निभा रहे हैं। सीएम के अपर प्रधान मुख्य सचिव अविनाश कुमार शुक्रवार को कुछ जरूरी फाइल लेकर नेमरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने इसका निष्पादन किया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो भी शुक्रवार को नेमरा पहुंचे। उन्होंने शिबू सोरेन को नमन किया। सीएम हेमंत सोरेन और उनके परिजनों से मिले। उन्होंने कहा-बाबा, आपकी कमी कोई नहीं भर सकता। आपके मार्ग पर चलना ही अब हमारा कर्तव्य है। बाबा हमेशा हमारे बीच रहेंगे। इसी बीच हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा-बाबा हमेशा कहा करते थे कि सार्वजनिक जीवन में हमेशा आम जनता के लिए खड़ा रहना। वे संघर्ष की मिसाल थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सिखाया। इस राज्य के लिए हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने कभी भी अपने व्यक्तिगत हितों को तरजीह नहीं दी। इस राज्य के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहे। आज झारखंड है तो यह दिशोम गुरु की ही देन है। लेकिन अब उनका साया हमारे ऊपर से उठ चुका है। लेकिन वे हम सभी के लिए पथ प्रदर्शक और मार्गदर्शक रहेंगे। उन्होंने राज्य की खातिर मुझसे कई वचन लिए थे। मैं उनसे किए वादों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रहा हूं। दिवंगत आत्मा को भोजन परोसने की रस्म निभाई: धार्मिक मान्यताओं, संस्कारों और स्थानीय परंपराओं के मुता​िबक हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को बाबा को भोजन परोसने की रस्म निभाई। खेत पहुंचे सीएम, धनरोपनी का अवलोकन किया मुख्यमंत्री शुक्रवार को धनरोपनी करते किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने धनरोपनी कर रही महिलाओं और किसानों से बातचीत की। उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। आपके लिए सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। आप इन योजनाओं से जुड़ें और खुद को सशक्त बनाएं। मैं आपके लिए हमेशा खड़ा हूं। आपकी जो परेशानी है, बताएं। निश्चित तौर पर उसका निराकरण होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *