रांची | शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं। शुक्रवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों आैर अस्पताल प्रबंधन से उनके इलाज की प्रगति और स्थिति की जानकारी ली। रामदास सोरेन के परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।


