सारंडा में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के दो जवान घायल, रांची रेफर

मनोहरपुर | सारंडा के दीघा गांव के पास इंदकुली जंगल में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आकर कोबरा 209वीं बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान रामप्रवेश सिंह और छोटू कच्छप को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया। उन्हें रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहे थे। तभी आईईडी ब्लास्ट हो गया और दोनों जवान इसकी चपेट में आ गए। गौरतलब है कि सारंडा जंगल में जगह-जगह नक्सलियों ने आईईडी बिछा रखा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *