हतबंध| ग्राम नेवधा (हथबंध) में आयोजित पंच दिवसीय श्रीरामचरितमानस गान सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति एवं सांस्कृतिक चेतना के वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा की उपस्थिति में सभी को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ दौलतराम पाल,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गोविन्द वर्मा, सरपंच दुलेन्द्र साहू, महामंत्री प्रेमलता वर्मा, लीली वर्मा,धनेश्वरी वर्मा, जनपद सदस्य अंजु बबलू पटेल, डोमार मारकंडे, खोमलाल साहू, धन्ना धनेश्वर निषाद, संतराम ध्रुव, प्रकाश पाल, संतराम ध्रुव, मूलचंद टंडन, सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


