देवरी-सारागांव | ग्राम पंचायत कुम्हारीकला स्थित सिद्धि विनायक इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दर्शकों ने सहारा। प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र साहू की पहल पर गत सत्र में कक्षा 5वीं और 8वीं में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल तथा नर्सरी से 7वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शील्ड पुरस्कार की व्यवस्था की गई थी, जिन्हें मुख्य अतिथि ने प्रदान किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कम समय में विद्यालय की बढ़ी छात्र संख्या, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किसी भी अच्छे विद्यालय की पहचान है। उन्होंने टॉपर विद्यार्थियों को साइकिल और शील्ड देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच सुखेन प्रसाद बरेठ, लखनलाल सूर्यवंशी, रमेश बरेठ, अधिवक्ता प्यारेलाल केवट, दिलीप बरेठ और श्याम साहू मौजूद रहे।


