भरतपुर जिले भुसावर तहसील के गांव नेवाड़ी में जलदाय विभाग के द्बारा तीन डीप बोर खोद कर पैक कर दिए गए हैं। जन से स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत टंकी बनाई गई है लेकिन, गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है। जबकि टंकी का निर्माण हुए 2 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। टंकी बनी लेकिन पानी सप्लाई नहीं हुई सचिन फौजदार निवासी नेवाड़ी ने बताया कि जन से स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 8 फ़रवरी 2023 में 175.15 लाख की लागत से टंकी का निर्माण किया गया था। टंकी का निर्माण कार्य 8 दिसंबर 2023 तक हो जाना चाहिए था। टंकी तो तैयार हो गई लेकिन, पानी की सप्लाई गांव में अभी तक नहीं हुई। क्योंकि गांव में अभी तक पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन ही नहीं बिछाये गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 3 डीप बोर खुदवाये गए थे। टंकी तक पानी पहुंचाने के लिए 3 इंच की पाइप लाइन डाली गई थी लेकिन, पाइप टंकी से जॉइंट नहीं किये गए। पैसे देकर खरीदना पड़ रहा पानी अधिकारियों के द्बारा जल जीवन मिशन के तहत होने वाले काम को कागजों में पूरा कर दिया गया। इसलिए गांव की महिलाओं को दूर इलाकों से पानी लाना पड़ता है। गांव में पैसे देकर टेंकर मंगवाने पड़ते हैं। इसके साथ ही टंकी के चारों तरफ चार दीवारी का भी निर्माण नहीं करवाया गया है। इसके बारे में कई बार ग्रामीणों ने शिकायत कि लेकिन, अधिकारियों द्बारा कोई सुनवाई नहीं की गई। ठेकेदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं जलदाय विभाग के XEN हेमंत कुमार से बात की तो, उन्होंने बताया कि जिन ठेकेदारों ने काम को अधूरा छोड़ा है उन्हें कई बार नोटिस दिए जा चुके हैं। कई बार पेनल्टी लगाई जा चुकी है। ग्राम पंचायत टंकी को हेंडओवर नहीं ले रही। जल्द ही इस पर काम कर गांवों में पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।


