सलूंबर में खीरे की खेती से किसान को स्थिर आय:कलेक्टर ने लोदा गांव में पॉलीहाउस का निरीक्षण किया, किसान बोला- सालभर उत्पादन से पूरे खर्च की भरपाई

कलेक्टर अवधेश मीना ने लोदा गांव में उद्यान विभाग के अनुदानित पॉलीहाउस का निरीक्षण किया। यह पॉलीहाउस आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्थानीय किसान रूप सिंह ने एक बीघा भूमि पर इसे स्थापित किया है, जहां वर्तमान में खीरे की उन्नत खेती की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पॉलीहाउस की संरचना, फसल की गुणवत्ता, सिंचाई व्यवस्था और उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। किसान रूप सिंह ने बताया कि पॉलीहाउस में उगाया गया खीरा बाजार में अच्छे दामों पर बिक रहा है, जिससे उन्हें बेहतर और स्थिर आय मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सालभर फसल उत्पादन से पूरे खर्च की भरपाई हो सकेगी। इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान पुरुषोत्तम लाल भट्ट, कंपनी के प्रतिनिधि, फर्म प्रतिनिधि, हरीश पटेल और दुर्गेश सोनार्थी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने पॉलीहाउस तकनीक के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कम पानी में अधिक उत्पादन सुनिश्चित करती है। कलेक्टर अवधेश मीना ने किसान रूप सिंह के प्रयासों की सराहना की और इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को पॉलीहाउस और आधुनिक खेती की तकनीकों के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि उनकी आय बढ़ सके और कृषि क्षेत्र को नया आयाम मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *