रायगढ़ में नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेसियों ने जताया विरोध:भाजपा कार्यालय घेरने से पहले पुलिस ने रोका, कांग्रेसियों ने लगाए जमकर नारे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी से पैदल निकलकर कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय का घेराव करने निकले। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की, घेराव से पहले ही कांग्रेसियों को पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता जीत हुई सच्चाई की और सत्यमेव जयते का पोस्टर लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करने निकले थे। जब कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से पहले श्याम टाकीज रोड के पास पहुंचे थे, तभी पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस के द्वारा पहले से यहां काफी संख्या में बल तैनात किया गया था और बैरिकेट्स लगाए गए थे। ऐसे में कांग्रेसी आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, पर पुलिस के जवानों ने आगे नहीं बढ़ने दिया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने वहीं रोड पर बैठकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वार दर्ज एफआईआर को अदालत द्वारा रद्द किया जाना सत्य की जीत है। सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं
प्रदर्शन में शामिल हुए निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया का कहना है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नेशनल हेराल्ड मामले में एफआईआर दर्ज कराए थे और इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट गए थे। पहले ही सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। जीत सच्चाई की हुई। कितनी भी कोशिश कर ले, कांग्रेस आज सत्य की राह पर चल रही है। एक कहावत है कि सत्य को परेशान कर सकते हैं, लेकिन पराजित नहीं कर सकते। ये जीवन भर कांग्रेस को पराजित नहीं कर पाएंगे।
भाजपा की साजिश बेनकाब हुई
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करने का निर्देश आया था। उन्होंने बताया कि किस प्रकार भाजपा के लोग सांवैधानिक संस्था का दुर्पयोग करते हैं। उसका परिणाम पिछले दिनों जो निर्णय हुआ न्यायालय ने भी कहा कि किसी प्रकार का इसमें मामला नहीं बनता है। उन्होंने बताया कि लगभग 2 हजार करोड़ का नेशनल हेराल्ड मामला था, उसमें न्यायालय ने क्लीन चीट दी। इस प्रकार मोदी जी और शाह जी का जो साजिश है वह बेनकाब हुई। इसी को लेकर हम भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का घेराव करने आए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *