शहर की बीजेएस कॉलोनी में स्थित बीजेडएस सी.सै. पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट का चयन NCC के नेशनल कैंप के लिए हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों में हुए एनसीसी के शिविरों में स्कूल के 8 स्टूडेंट ने प्रशिक्षण लिया। इसके लिए चयन प्रक्रिया लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीरसिंह के नेतृत्व में हुई। एएनओ महेंद्रसिंह राणावत ने बताया कि एनसीआईसी नगर(जम्मू-कश्मीर) में आदर्श मिश्रा, अजमेर ट्रेकिंग कैम्प में अलवीरा टाक व यशस्वी बड़गूजर, गुजरात ट्रेकिंग कैम्प में देववर्धनसिंह व ओंकार सांखला, आर्मी अटेचमेंट कैम्प बीकानेर में हर्षवर्धनसिंह जोधा, अरविंदसिंह खीची व मानवेन्द्रसिंह चौहान ने प्रशिक्षण लिया। स्कूल प्रिंसिपल मोनिका व्यास ने बताया कि एनसीसी के कैंप में कैडेट्स को राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कैंप में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का अनुभव रोमांचक रहा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्कूल लौटने पर एनसीसी कैडेट्स को विद्यालय प्रबंधन समिति व स्कूल परिवार की ओर से सम्मान किया गया।


