रेलवे स्टेशन पर चलाया सर्च ऑपरेशन:GRP-RPF ने ली प्लेटफार्म पर तलाशी, संदिग्ध लोगों से की पूछताछ

813वें उर्स को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को जीआरपी और आरपीएफ की ओर से जायरीनों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चलाया। डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के जरिए चप्पे-चप्पे तलाशी की गई। जीआरपी सीओ रामअवतार चौधरी ने बताया कि शनिवार से ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स शुरू होने जा रहा है। इसको देखते हुए जीआरपी एसपी नरेंद्र सिंह के निर्देश पर आज जीआरपी और आरपीएफ सहित सीआईडी की टीम की ओर से रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्म पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर के जरिए चप्पे चप्पे पर तलाशी ली गई। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के साथ ही लावारिस सामान की चेकिंग की गई है। उर्स में 24 घंटे रेलवे स्टेशन पर जाब्ता अलर्ट मोड पर रहेगा। रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों को भी लगातार चेक किया जाएगा। स्टाफ को भी सीसीटीवी के जरिए भी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। जो भी संदिग्ध व्यक्ति मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न राज्यों की गैंग होती है अलर्ट उल्लेखनीय है कि हर साल ख्वाजा साहब के उर्स में विभिन्न राज्यों की गैंग सक्रिय होती है। बदमाशों के द्वारा भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *