भास्कर न्यूज| जांजगीर 38वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शामिल होने वाली मिक्स नेटबॉल टीम के खिलाड़ियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इसमें कोच व नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के महासचिव राजेश राठौर ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताईं। प्रशिक्षण के समापन समारोह में सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि सफलता मिलने तक संघर्ष करना जरूरी है। असफलता से हताश होने के बजाय सबक लें और प्रयास जारी रखें। जिला खेल अधिकारी प्रेमलाल पांडे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, एसएस बघेल, व्याख्याता दीपक कुमार यादव मंचस्थ रहे। प्रदेश सचिव राजेश राठौर में बताया कि नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्देशन में जांजगीर में यह कैम्प लगाया गया। कोच राजेश राठौर ने बताया कि कड़े प्रशिक्षण के बाद सटीक रणनीति के साथ टीम मैदान में उतरेगी। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की ओर से 15 दिसंबर को 38वीं नेशनल गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल जांजगीर में हुआ था। 12 महिला और 15 पुरुष खिलाड़ी सिलेक्शन ट्रायल में भाग लिए। उसके बाद छत्तीसगढ़ के 12 खिलाड़ियों की मिक्स नेटबॉल की टीम तैयार की गई। इसमें 6 महिला खिलाड़ी और 6 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का 15 दिवसीय कैंप जांजगीर के टीसीएल महाविद्यालय के इंडोर ग्राउंड में हुआ। ये खिलाड़ी करेंगे छग का प्रतिनिधित्व खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है सोनम शर्मा(दुर्ग) शिवांगी बाजपेयी(दुर्ग) मिशा सिंह(दुर्ग) खुशबू गुप्ता (सरगुजा) मंदाकिनी श्रीवास(जांजगीर-चांप ा) पूजा प्रताप(रायपुर) संदीप वर्मा(बलौदा बाजार भाटापारा) निहाल पांडे(जांजगीर-चांपा) प्रशांत कहारा(जांजगीर-चांपा) अमन भोई(रायपुर) शैलेन्द्र कहरा(जांजगीर-चांपा) सौम्या संतवानी(बिलासपुर) अतिरिक्त खिलाड़ी एकता पटेल(रायपुर) नेत्रिता साहू(जांजगीर-चांपा) राजबहादुर(दुर्ग) रोशन लाठिया(जांजगीर-चांपा )।


