बालोद| राष्ट्रीय पैरालंपिक दृष्टिबाधित जूडो प्रतियोगिता 24 से 28 फरवरी तक लखनऊ के स्टेडियम में हुई। इसमें छत्तीसगढ़ से 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेंद्र देशमुख और महेश्वर यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रतियोगिता में 12 जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए। पवन कुमार, प्रियांशु सोनकर, विजेंद्र महेश्वर यादव आदि ने अपना दमखम दिखाया। कोच हरिराम कोरमा ने यह जानकारी दी।


