ताइक्वांडो सिटी लीग स्पर्धा में हीरापुर की दीपाली साहू ने जीता कांस्य पदक

भास्कर न्यूज | बालोद ताइक्वांडो सिटी लीग खेलो इंडिया ट्रायल में बालोद जिले की दो सीनियर महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हीरापुर की दीपाली साहू ने कांस्य पदक जीता। संध्या ने भी शानदार खेल दिखाया। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव त्रैमेश्वर साहू ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रदेशभर में खेलो इंडिया ट्रायल के तहत आयोजित की जा रही है। भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन के लिए यह ट्रायल जरूरी है। महिलाओं की खेल में रुचि बढ़ाने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए ऐसे टूर्नामेंट हो रहे हैं। शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के संरक्षक अजय यादव ने कहा कि जो खेल संघ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं, उन्हें सरकारी सुविधाएं मिलती हैं। खिलाड़ियों को मिलने वाला प्रमाण पत्र नौकरी में आरक्षण दिलाने में मदद करता है। बालोद में भी ऐसे संघ हैं, जहां खिलाड़ी जुड़कर अपना भविष्य बना सकते हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक किशोरनाथ योगी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर साहू उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *