विदाई… 12वीं के छात्रों ने बीते पल को याद कर अनुभव बताए

देवरीबंगला| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रीवागहन में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। सभी छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य रामकुमार मोहन माला और प्राचार्य ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। छात्रों ने बीते पलों को याद कर अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य योगेश कुमार देशमुख ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता एचके सिन्हा, आरके देवांगन, डीके साहू, पीके देवांगन, एन वर्मा, केके मरकाम, आरएल साहू, उमेश कोडोपी, आसिफ खान, आत्माराम, सुधाकर, भागवत साहू और सुनील सिंगारे मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *