नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जिपमैट-2025 के लिए 12वीं में पढ़ रहे छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

भास्कर न्यूज | लुधियाना नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जॉइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट(जिपमैट)-2025 के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इसके लिए 10 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। फीस भरने के लिए 11 मार्च तक का समय दिया गया है। इस एंट्रेंस टेस्ट के जरिए स्टूडेंट्स इंडियन इंस्टीट्यूट अॉफ मैनेजमेंट में मैनेजमेंट का पांच साल का इंटीग्रेटेड कोर्स कर सकेंगे। और बारहवीं के बाद ही मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन हासिल कर करियर निर्माण कर सकते हैं। इस एंट्रेंस के जरिए आईआईएम बोध गया और आईआईएम जम्मू में इस एंट्रेंस के जरिए इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में एडमिशन हासिल होगी। परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। 2025-26 अकेडेमिक सेशन में एडमिशन हासिल होगी। इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट में स्टूडेंट्स पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम व एमबीए, पीएचडी प्रोग्राम इन मैनेजमेंट, इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट जैसे कोर्सेस में एडमिशन हासिल कर सकते हैं। पांच साल के इस प्रोग्राम के जरिए स्टूडेंट्स बारहवीं के बाद मैनेजिरियल और लीडरशिप प्रोग्राम में एडमिशन हासिल कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड के आधार पर एग्जाम देना होगा। एंट्रेंस एग्जाम मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन पर आधारित होंगे। जिसमें क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा इंटरप्रेटेशन व लॉजिकल रिजनिंग, वर्बल एबिलिटी व रीडिंग कांप्रिहेंशन से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। http://jipmat.nta.ac .in या /www.nta.ac.in पर आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को दो हजार, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस और ट्रांसजेंडर श्रेणी के उम्मीदवारों को एक हजार की फीस अदा करनी होगी। एप्लिकेशन में करेक्शन के लिए 13 मार्च से लेकर 15 मार्च तक का समय दिया गया है। कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट(सीबीटी) के लिए मॉक टेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जामिनेशन सेंटर में ढाई बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी। इस रिजल्ट के आधार पर 2025-26 सेशन के अकेडेमिक इयर में ही दाखिला मिलेगा। मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन के उम्मीदवारों को जवाब देने होंगे। ढाई घंटे की परीक्षा में उम्मीदवारों को 100 सवालों के जवाब देने होंगे। इस कोर्स के लिए बारहवीं पास या अभी बारहवीं के एग्जाम दे रहे स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। इसमें 2023, 2024 में बारहवीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि उम्मीदवारों को 2021 से पहले दसवीं पास नहीं की होनी चाहिए। जोकि दोपहर के सेशन में 3 से साढ़े पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। इंग्लिश भाषा में ही ये एग्जाम आयोजित होगा। बारहवीं के आर्ट्स,साइंस, कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को एग्जामिनेशन के लिए चार शहरों का ऑप्शन भरना होगा। एग्जामिनेशन सेंटर में स्टूडेंट्स के बायोमैट्रिक्स जानकारी की भी जांच की जाएगी। कुल 100 सवालों के जवाब देने होंगे। 400 अंकों के कुल सवाल होंगे। क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, डाटा इंटरप्रेटेशन व लॉजिकल रीजनिंग 33-33 सवाल, वर्बल एबिलिटी व रीडिंग कांप्रिहेंशन 34 सवालों के जवाब देने होंगे। हर सवाल 4 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। जिसमें गलत जवाब पर एक अंक कटेगा। एग्जाम के लिए देशभर में 77 एग्जामिनेशन सेंटर्स बनाए जाएंगे। इनमें से पंजाब में अृमतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला में सेंटर बनाया जाएगा। टेस्ट के बाद आंसर की जारी की जाएंगी। आंसर की के लिए 200 रुपये की फीस अदा करनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *