नेशनल फायर सर्विस टूर्नामेंट:देश में पहली बार अग्निशमन कर्मचारियों का नेशनल खेल टूर्नामेंट, 26 से उदयपुर में खेलेंगे 1500 फायर फाइटर्स

गणतंत्र दिवस पर उदयपुर में देशभर के अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों का नेशनल फायर सर्विस टूर्नामेंट होगा। खास बात यह है ऐसा आयोजन देश में पहली बार हो रहा है। टूर्नामेंट में 1500 से अधिक फायर फाइटर्स विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी शक्ति, कौशल और साहस का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताएं महाराणा प्रताप खेलगांव, फील्ड क्लब और लवकुश स्टेडियम में होंगी। फाइनल मुकाबले 30 जनवरी को खेले जाएंगे, जबकि 31 जनवरी को समापन समारोह होगा। आयोजन की जिम्मेदारी उदयपुर नगर निगम को सौंपी गई है। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में एथलेटिक्स, आर्म रेसलिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, कुश्ती, सीढ़ी दौड़, मस्टर, ‘सबसे ताकतवर अग्निशामक’ और ‘अल्टीमेट फायर फाइटर’ जैसी विशेष प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। टूर्नामेंट का समन्वय मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी करेंगे। इस दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 23 को फील्ड क्लब में उद्घाटन टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन 23 जनवरी को फील्ड क्लब में होगा। कार्यक्रम में यूडीएच मंत्री जाबर सिंह खर्रा, कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, सहित कई विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। व्यापक व्यवस्थाएं आयुक्त खन्ना ने बताया कि प्रतिभागियों के ठहराव, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, यातायात और स्वच्छता को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। नगर निगम, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *