नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 में धालभूमगढ़ के मनोज ने जीता रजत पदक

धालभूमगढ़ | बिहार के भागलपुर जिले के स्थित संदीस कंपाउंड में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप “मिस्टर इंडिया 2025” में धालभूमगढ़ के मनोज महतो ने जीता रजत पदक। यह प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। इसमें देश के विभिन्न जगह से बॉडी बिल्डर भाग लेने पहुंचे थे। इस नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में धालभूमगढ़ के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में आने वाला बांसकाटिया गांव के साधारण परिवार के मनोज कुमार महतो ने 50 केजी वर्ग में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे आईकॉन जिम धालभूमगढ़ में प्रैक्टिस करता है। इसके पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिता में शामिल होकर विजयी बन कर मेडल जीत चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *