जालंधर| लायलपुर खालसा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्रोफेसर सतपाल सिंह को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के तहत नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन द्वारा नेशनल मिशन फॉर मेंटरिंग के लिए मेंटर के रूप में चुना गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत, देश भर के स्कूल शिक्षकों को शैक्षणिक और पेशेवर सहायता प्रदान करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पेशेवरों के राष्ट्रीय पूल में शामिल किया गया है। प्रिं डॉ. रशपाल सिंह संधु ने बताया कि 4 महीने की लंबी और कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद सतपाल सिंह का चयन किया गया है। प्रोफेसर सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों को हर संभव मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस अवसर पर कॉलेज गवर्निंग काउंसिल और स्टाफ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।


