प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेशनल यूथ फेस्टिवल के दौरान देशभर के युवाओं से दिल्ली के भारत मंडपम में संवाद किया। युवाओं ने विकसित भारत के भविष्य पर दिए गए 10 टॉपिक पर अपना प्रजेंटेशन तैयार कर पीएम के सामने रखा। कार्यक्रम में 30 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कई राउंड के बाद सिलेक्टेड 3 हजार यूथ को पीपीटी के माध्यम से अपने विजन रखने का मौका मिला। इन युवाओं में जोधपुर से एक मात्र युवा छात्रा रिशा दिल्ली पहुंची। रिशा ने सिलेक्शन के कई राउंड पार किए और तीन दिन तक विकसित भारत यंग लीडर्स डायलोग नेशनल यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लिया। चार राउंड के बाद हुआ सिलेक्शन यूक्रेन और रुस के युद्ध से क्या क्राइसिस आए और इंडिया पर क्या इफेक्ट था….., देश का बजट में किस क्षेत्र को कितना मिला….? कुछ ऐसे सवालों का जवाब देकर जोधपुर की रिशा दिल्ली पहुंचीं। तीन दिवसीय आयोजन में रिशा ने देश भर के युवाओं के साथ 3 दिन की कार्यशाला में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों की संयुक्त प्रजेंटेशन पर पीएम ने भी आइडिया शेयर किया। क्विज राउंड में 8 से 10 सवाल थे रिशा एमपीएस स्कूल की बारहवीं कॉमर्स की छात्रा है और रातानाडा में रहती है। पिता राजेश भंसाली हैंडीक्राफ्ट बिजनेस करते है और मां शर्मिला भंसाली अर्हम पेरेंटिंग ट्रेनर है। रिशा ने बताया- पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में शरीक होना मेरे लिए गर्व की बात थी। इस कार्यक्रम के बाद कॉन्फिंडेंस बढ़ा और वहां देश के अन्य राज्यों से आए युवाओं से भी मिलना हुआ। रिशा ने बताया- पहली बार जब इस कार्यक्रम का लिंक आया तो गंभीरता से नहीं लिया था। पहले लिंक में क्विज राउंड था। क्विज 15 से 29 साल की उम्र के लिए था। क्विज में 8 से 10 क्वैश्चन थे, उसे भर दिया। उसके एक महीने बाद पता चला कि सिलेक्शन हआ है। दिसंबर महीने में एक मैसेज आया कि वह सिलेक्ट हुई है और नेक्स्ट राउंड में एक निबंध लिखना होगा। निबंध के लिए 10 ट्रेक दिए गए थे और एक हजार शब्द लिखना था। रिशा ने ‘महिलाओं को सशक्त बनाना और सामाजिक संकेतक में सुधार’ ट्रेक चुना और उस पर निबंध लिखा। निबंध का सिलेक्शन होने पर जयपुर 29 दिसंबर को जयपुर के हुमन रिसोर्स डवलपमेंट सेंटर बुलाया गया। निबंध प्रतियोगिता में हर टॉपिक के टॉप थ्री विनर को सिलेक्ट किया गया, जिसमें जोधपुर से रिशा का सिलेक्शन हुआ। इसी टॉपिक पर पीपीटी भी मांगा गया। इस पर रिशा ने मेहनत कर पीपीटी को तैयार किया और वह भी सिलेक्ट हो गई। पीपीटी के बाद इंटरव्यू राउंड रखा गया। रिशा ने बताया- वह कॉमर्स की स्टूडेंट थी इसलिए बिजनेस संबंधित सवाल पूछे गए। उन्होंने पूछा कि रसिया यूक्रेन युद्ध से क्या क्राइसेस आए और बजट संबंधित सवाल पूछे गए। इस पर सभी का जवाब दिया। रिशा ने बताया- एक सप्ताह बाद कॉल पर बताया कि सभी राउंड में सलेक्शन हुआ और 8 जनवरी को जयपुर और 10 व 11 व 12 जनवरी को दिल्ली में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर ‘विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग नेशनल यूथ फेस्टिवल में प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष प्रस्तुतिकरण के लिए भेजा गया। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रधानमंत्री मोदी सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित लोगों ने युवाओं को आगामी भविष्य के लिए मार्गदर्शन और प्रेरित किया। 2047 तक भारत को कैसे विकसित बनाया जा सकता है इस पर विचार रखे। दिल्ली में एक्सपर्ट्स क साथ इंटरेक्शन, केंद्रीय मंत्री भुपेश यादव से मुलाकात और उनसे सवाल जवाब आदि ने एक अलग ही जोश और ऊर्जा भर दी। 12 जनवरी को फाइनल कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के साथ इंटरेक्शन हुआ। उन्होंने फाइनल पीपीटी में कई सुझाव दिए। टीचर्स बधाई देने पहुंचे रिशा के सोमवार शाम जोधपुर लौटने पर परिवार वालों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। ढोल बजाकर परिजन नाचे और खुशी जाहिर की। यही नहीं रिशा के स्कूल से टीचर भी बधाई देने पहुंचे। टीचर्स ने कहा कि रिशा का स्कूल में इतना शाई नेचर है कि हमें लगा नहीं लगा था कि दिल्ली पहुंचकर अपनी बात रख पाएगी। भारत की सबसे कम उम्र की सरपंच रिशा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भारत की सबसे कम उम्र की पहली एमबीए सरपंच छवि राजावत ने अपने विचार रखे और युवाओं से इंटरेक्शन किया व सवालों के जवाब दिए। बिजनस वुमन व एंटरप्रीन्योर कल्पना सरोज ने भी यूथ से इंटरेक्शन किया। साउथ अफ्रिकन प्रोफेश्नल क्रिकेट कोच जॉन्टी ने भी यूथ से सवाल जवाब किए। मंत्री मुकेश मांडव्य से किए सवाल रिशा ने सेंट्रल मिनिस्टर यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स मंत्री मुकेश मांडव्य से सवाल जवाब किए। मंत्री से पूछा कि युद्ध के हालात में अधिकांश एक्सपोर्टर बिजनेस छोड़ चुके है उन्हें ऑनलाइन व डोमेस्टिक मार्केट में सेल करने के लिए भविष्य में क्या संभावनाएं है। इस पर मंत्री ने जबाव दिया कि प्रोडक्ट क्वालिटी के कारण छोटे व घरेलु बाजार में भी आसानी से सेल हो सकता है। इस दौरान सेंट्रल मिनिस्टर ऑफ एनवायरमेंट, फोरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज भूपेंद्र यादव से भी इंटरेक्शन हुआ। फाइनल पीपीटी पीएम के सामने प्रस्तुत हुई रिशा ने बताया कि सभी राज्याें से आए यूथ की पीपीटी की यूथ मिनिस्ट्री की ओर से फाइनल पीपीटी बना कर प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस पर पीएम ने सुझाव देते हुए कहा कि ऐसे युवा जिन्हें मोबाइल के लत के कारण खेल की ओर आकर्षित नहीं हो रहे इस समस्या को सुलझाने के लिए कोई प्रोग्राम तैयार करना चाहिए। वही हर क्षेत्र का अपना एक स्पेसिफिक स्पोर्ट्स होता है उस स्पोर्ट्स को कैसे आगे लाया जाए इस टाॅपिक को भी शामिल किया जाए।


