जालंधर|नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी ( एनएलआईयू) में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम मास्टर ऑफ सायबर लॉ एंड ड इंफार्मेशन सिक्योरिटी (एमसीएलआईएस) में एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इससे पहले आवेदन की तारीख 30 अप्रैल तक थी जिसे बढ़ाकर अब 4 मई कर दिया गया है। इसी तरह पीएचडी आवेदन की तारीख भी यही रहेगी। इसकी प्रवेश परीक्षा 11 मई को होगी। एमसीएलआईएस के माध्यम से छात्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉक चेन और क्लाउड कंप्यूटिंग की भी समझ विकसित की जाएगी। छात्रों को सायबर सिक्योरिटी और लॉ का आपस में किस तरह से सबंध है इसके तकनीकी पहलू भी बताए जाएंगे। इससे वे इस क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान कर सकें। मास्टर ऑफ साइबर लॉ एंड इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी प्रोग्राम में बैच 2025-27 के लिए कुल 66 भारतीय छात्रों और पांच विदेशी छात्रों का प्रवेश होगा। इस कोर्स में एडमिशन के लिए अभ्यर्थी की किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी चाहिए। जिसमें कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड हो। इस कोर्स में प्रवेश लेने के लिए प्रवेश परीक्षा 150 नंबर की होगी।


