वामदल की मांग – पहलगाम हमले की जांच हो, मृतकों को श्रद्धांजलि दी

जालंधर|भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवा दी) न्यू डेमोक्रेसी ने सिटी के देश भगत यादगार हाल में प्रदर्शन किया। संविधान चौक तक मेन रोड पर मार्च भी निकाला। वामदल ने मांग की कि पहलगाम हमले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इसके पीछे की साजिश व कारणों को सामने लाया जाए। आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के सीनियर नेता अजमेर सिंह ने कहा- सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सेना का सबसे बड़ा हिस्सा तैनात कर रखा है और हर जगह फौज मौजूद है, फिर भी इतना बड़ा आतंकी हमला हो जाना सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाता है। खासकर उस जगह पर, जहां देश और दुनिया भर से यात्री घूमने आते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले को दो धर्मों के बीच का बनाने की कोशिश मीडिया का एक हिस्सा कर रहा है। वाम संगठन ने मांग की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बन रहे युद्ध जैसे माहौल को खत्म किया जाए। आपसी बातचीत शुरू की जाए। जम्मू-कश्मीर के मसले का सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक समाधान निकाला जाए। इस मौके पर पेंडू मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम पीटर, कश्मीर सिंह घुग्शोर और हंस राज पब्बां ने भी सभा को संबोधित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *