जालंधर | पावर लिफ्टिंग में इंटरनेशनल खिलाड़ी सर्बजीत सिंह ने पंजाब सरकार से मांग की है िक उनकी क्वालीफिकेशन और प्राप्तियों के आधार पर सरकार नौकरी दे। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जिला कपूरथला के गांव नंगल लुभाना निवासी सर्बजीत ने बताया कि वे 10 साल से प्लेयर हैं। कई नेशनल और इंटर नेशनल खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने सीएम से खेल कोटे में नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 29-30 मार्च को आस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न में एशियन पैसफिक पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप की 69 किलो भारवर्ग में दो गोल्ड और एक कांस्य पदक जीता। इसमें स्क्वैट 178 किलो, बेंच प्रेस 105 किलो और डेड लिफ्ट 195 किलो लगाकर पदक जीता। इससे पहले पिछले साल 11 से 13 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में वर्ल्ड पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीता और साल 2023 दुबई में सिल्वर पदक जीता था। वे सीनियर नेशनल, नॉर्थ इंडिया, स्टेट चैंपियन, ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी व इंटर कॉलेज में भी पदक जीत चुके हैं। सीपीएड, बीपीएड और एमपी एड की हुई है। उनकी क्वालीफिकेशन और प्राप्तियों के आधार पर उन्हें बी ग्रेड यानी सब इंस्पेक्टर, फूड इंपेक्टर, कानूनगो या लेक्चरर की पोस्ट दी जा सकती है।


