जालंधर | कपूरथला चौक में स्थित गुरु रामदास मार्केट में शराब का ठेका खुलने को लेकर एक बार फिर से विवाद गरमा गया। मंगलवार फिर मार्केट के सदस्यों ने सिख सगठनों और इलाका निवासियों के साथ मिलकर ठेका खुलने का विरोध जताया। घटना के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विरोध के दौरान सिख संगठन के सदस्य और ठेके कारिंदे आमने-सामने हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। प्रदर्शनकारी ने कहा कि मार्केट का नाम गुरु साहब के नाम से है, जिस कारण मार्केट में शराब और मीट की दुकानें होना उचित नहीं है। वे किसी भी कीमत पर मार्केट में शराब का ठेका और मीट की दुकानें नहीं खुलने देंगे।


