इंदौर में नगर निगम में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई है। नगर निगम संपत्तिकर और जलकर के सरचार्ज में 100% तक की छूट दे रही है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर देर तक कैश काउंटर खुले रहेंगे। शनिवार को सुबह से ही टैक्स जमा करने और सरचार्ज का फायदा उठाने के लिए लोग नगर निगम मुख्यालय पर आने लगे। यहां लाइनों में लगकर लोग टैक्स जमा करा रहे है। नगर निगम ने अपने राजस्व विभाग के बाहर एक रंगोली भी बनाई और रंगोली से ही वेलकम भी लिखा है। करदाताओं में काफी उत्साह भी नजर आ रहा है। कैश काउंटर पर करदाता लाइन लगाकर टैक्स जमा करा रहे है। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार शहर के सभी जोनल ऑफिस और निगम मुख्यालय में आयोजित नेशनल लोक अदालत के तहत शनिवार सुबह से अपने बकाया करो के भुगतान के लिए निगम मुख्यालय स्थित कैश काउंटर पर करदाताओं की लाइन लगी, कैश काउंटर पर आने वाले करदाताओं को निगम राजस्व विभाग की टीम द्वारा हेल्प डेस्क के माध्यम से सहायता की जा रही है। भुगतान कार्यवाही में लगातार सहयोग किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव व राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के तहत राज्य शासन निर्देशानुसार निगम के सभी जोनल ऑफिस, निगम मुख्यालय पर 13 दिसंबर, शनिवार को नेशनल लोक अदालत में संपत्तिकर सरचार्ज में शर्तों पर छूट दी जा रही है। जिनमें संपत्ति कर के ऐसे प्रकरणों जिनमें – महापौर एवं आयुक्त ने शनिवार को निगम मुख्यालय व जोनल ऑफिसों पर आयोजित नेशनल लोक अदालत में सरचार्ज में छूट का लाभ लेने के लिए संपति करदाता व जल करदाताओं से अपील की है कि वे इस नेशनल लोक अदालत में आकर संपति कर व जलकर जमा कराए तथा सरचार्ज में छूट का लाभ लेकर शहर विकास में सहयोग करें। लोगों की सुविधा हेतु आयोजित लोक अदालत में सभी कैश काउंटर पर बकाया करों का भुगतान ऑनलाइन एवं डिजिटल पद्धति से किया जा रहा है, साथ ही आयोजित नेशनल लोक अदालत में अंतिम करदाता तक निगम के सभी कैश काउंटर खुले रहेंगे।


