नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (बेंगलुरु) में होने वाले परफॉर्मेंस असेसमेंट के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इन चयनित खिलाड़ियों को उप मुख्यमंत्री और खेल-युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने हॉकी किट वितरित की गई है। यह वितरण नवा रायपुर स्थित उनके शासकीय निवास कार्यालय में किया गया। इन तीन खिलाड़ियों को दी गई किट ये तीनों ही खिलाड़ी बिलासपुर के स्व. बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री मंत्री ने दी बधाई उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने साई के परफॉर्मेंस असेसमेंट कैंप में चयन पर खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य व बेहतर प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और प्रशिक्षकों के सहयोग से छत्तीसगढ़ से लगातार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उभर रहे हैं। बहतराई केंद्र में 67 खिलाड़ी साई कैंप का शेड्यूल शानदार प्रदर्शन बना चयन का आधार किट वितरण कार्यक्रम में खेल और युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ए. एक्का और वरिष्ठ हॉकी कोच राकेश टोप्पो शामिल थे।


