सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई जागरुकता के लिए होंगे कई इवेंट

राजनांदगांव| पुलिस की यातायात शाखा ने 1 जनवरी से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की है। एसपी अंकित शर्मा ने विधिवत ढंग से इसकी शुरुआत की। ​इस दौरान यातायात थाने में जागरुकता को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई है। ​ यातायात सड़क सुरक्षा माह के दौरान नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विभिन्न आयोजन होंगे। रोजाना शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस जवानों द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने व यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान चलाकर अलग-अलग इवेंट ​किया जागएा। शिक्षण संस्थानों में शिविर आयोजित होंगे। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से चौक चौराहों में आम लोगो को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना किया जाएगा। जागरुकता माह के दौरान ड्राइवर्स के नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण, स्कूली बसो का चेकिंग, लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन भी होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *