नेशनल हाईवे की बदहाली को दिखाने युवा कांग्रेस ने लगाई छायाचित्र प्रदर्शनी

भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 की बदहाली को लेकर जिला युवा कांग्रेस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने बस स्टैड मानपुर में छायाचित्र की प्रदर्शनी लगाई। नए नेशनल हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। पहली बारिश में कई जगह तो सड़क धंसना चालू हो चुका है। मानपुर ईरागांव में सड़क के अगल-बगल लगे चेकर टाइल्स भी धंस गया है। जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल का कहना है कि ठेकेदार पैसा कमाने के चक्कर मे सड़क की स्थिति खराब कर चुके हैं। कहगांव और जबकसा के पास बनाए गए पुल का एप्रोच वाल ही डह गया है। सड़क के गड्ढों में सीमेंट गिट्टी का लेप लगा रहे हैं। सड़क के अगल-बगल की मिट्टी बहाने चालू हो गया है। बारिश के बाद सड़क की हालत खराब हो चुका है। जनपद उपाध्यक्ष देवा कौशिक ने कहा कि भारी वाहन की आवाजाही इस मार्ग से होती है। नेशनल हाईवे के निर्माण में इस कदर लापरवाही का नतीजा ग्रामीणों को भुगतान पड़ रहा है। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लच्छू साबले, युवा नेता रिशभ ठाकुर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष तनुज मंडल, ब्लाक अध्यक्ष मोनू मंडावी, ब्लाक युकां अध्यक्ष सागर सिन्हा, श्रावण बढ़ई, ललित बोगा, सत्या सिन्हा, छोटू खान, नारायण भैया, देवा सारथी, नोगेश देशमुख और युवा साथ मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *