नेशनल हाईवे 130 में हादसा, बाइक सवार की मौत:अज्ञात वाहन ने देर रात मारी टक्कर, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत

नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर कुंवरपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर देर रात डायल 112 की टीम ने उसे लखनपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे में कुंवरपुर स्थित नहर मोड़ के पास बाइक सवार को गंभीर अवस्था में पड़े देखकर सूचना डायल 112 की टीम को दी गई। सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां बाइक सवार घायल अवस्था में मिला। उसकी नब्ज चलता देख डायल 112 की टीम ने उसे हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वापस घर लौट रहा बाइक सवार
मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी शिनाख्त मोरगा, जिला कोरबा निवासी परमेश्वर प्रसाद चौधरी (50 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर बुधवार को परिजन लखनपुर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि परमेश्वर चौधरी किसी काम के सिलसिले में अंबिकापुर आया था और रात को वह बाइक से वापस मोरगा लौट रहा था। हादसे में बाइक सवार के सिर में चोटें आईं थी, जो मौत का कारण बनी। मृतक ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल की पुलिस ने जांच की। अज्ञात वाहन चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया है। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *