फूड पॉइजनिंग पीड़ितों से मिले प्रभारी मंत्री:डॉक्टरों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए; साथ ही शहर के विकास के मुद्दों पर की बैठक

ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को शहर पहुंचे। ग्वालियर पहुंचते ही वे सबसे पहले जयारोग्य अस्पताल पहुंचे, जहां खजुराहो के गौतम रिसॉर्ट में फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए मरीजों का इलाज चल रहा है। मंत्री सिलावट ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ग्वालियर व्यापार मेला ग्राउंड पहुंचे, जहां उन्होंने 25 दिसंबर से 25 फरवरी के बीच होने वाले मेला की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से चर्चा कर उन्होंने उद्घाटन से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, देरी से हो रही बैठक बुधवार दोपहर को साढ़े तीन बजे कलेक्ट्रेट में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रस्तावित थी, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी शामिल होना था। हालांकि दिल्ली से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लगभग एक घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची, जिससे बैठक भी देरी से शुरू हुई।
बैठक में इन विकास कार्यों की होनी है समीक्षा बैठक में शहर की सड़कों की मरम्मत, ड्रेनेज और सीवर समस्याओं, चंबल से पानी लाने की योजना, छापाखाना स्थित इंडस्ट्रियल म्यूजियम, एलिवेटेड रोड, अंबेडकर पार्क, पश्चिम बायपास, आईएसबीटी संचालन, रेलवे स्टेशन पुनर्विकास और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों की समीक्षा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *