नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा ने पुतला जलाया

कवर्धा| नेशनल हेराल्ड घोटाले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद भाजपा ने विरोध तेज कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर भाजयुमो ने कवर्धा जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह दावा था कि उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है। लेकिन अब ईडी की चार्जशीट से साफ हो गया है कि उनकी सीधी संलिप्तता है। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीराम साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, महामंत्री क्रांति गुप्ता, संतोष पटेल, उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री पीयूष ठाकुर, जिला महामंत्री सचिन गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *