नेहरू आर्ट गैलरी में 15 तक विवि के कलाकारों की पेंटिंग्स प्रदर्शनी

भिलाई| टाउनशिप के नेहरू आर्ट गैलरी में गुरुवार से तीन दिवसीय पेंटिग प्रदर्शनी लगाई गई है। भिलाई स्टील प्लांट द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में राज्य के तीन चित्रकारों ने देश में ख्याति प्राप्त अपनी पेंटिग्स प्रदर्शित की है। इनमें एक राजनांदगांव निवासी हुकुम लाल वर्मा, जिनकी पेंटिग्स भारत भवन, नई दिल्ली व भोपाल जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जा चुकी है। दूसरे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार पाने वाले जितेन साहू और तीसरे पटेवा निवासी अनंत कुमार साहू हैं। बीएसपी प्रबंधन के अनुसार अनंत साहू ने अपने कृतियों में जीवन की वास्तविकता और प्रकृति के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया है। ट्विनसिटी के लोग तीनों दिन शाम 5.30 से 8.30 ​बजे के बीच नेहरू आर्ट गैलरी पहुंचकर चित्रकारों की पेंटिंग्स ​नि:शुल्क देख सकते हैं। प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक डीएल मोइत्रा ने किया। प्रदर्शनी में इंदिरा कला एवं संगीत विवि, खैरागढ़ के पूर्व छात्रों द्वारा निर्मित पेंटिंग्स के विशेष समूह का प्रदर्शन किया गया है। बीएसपी जनसंपर्क सहित अन्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *